भारत-सऊदी अरब के संबंध सदियों पुराने हैं
भारत-सऊदी अरब के संबंध सदियों पुराने है


 


रियाद। पीएम मोदी ने सऊदी अरब मेंFII फोरम भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपके शहर में काफी ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं। भारत का सऊदी अरब से नाता सदियों पुराना है। वर्तमान हालत में विश्व कल्याण की ज्यादा जरूरत है। सरकार ने हर भारतीय को घर देने का लक्ष्य रखा है। हर घर तक नल पहुंचाने की सरकार की योजना है। सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश को बढ़ावा दे रही है। अर्थव्यवस्था में तेजी के लिए ऊर्जा में निवेश जरूरी है। मैं यहां पर उपस्थित लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने का निवेदन करता हूं। ऊर्जा की बढ़ती जरूरतों के साथ जलवायु परिवर्तन और स्वच्छ ऊर्जा का भी खास ख्याल रखना होगा। पिछले कुछ समय में भारत तीसरा बड़ा स्टार्टअप बन गया है। सऊदी अरब में भारतीयों का योगदान काफी अहम है।अर्थव्यवस्था में सुधारों की वजह से हर ग्लोबल रैंकिंग में भारत निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। हमारी सरकार ने कुछ मुश्किल फैसले लिए और उनको लागू भी किया। भारत में पिछले 5 सालों में कई अहम सुधार किए हैं। पिछले 5 साल में 286 बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश हुआ है। वन नेशन, वन पावरग्रिड, वन नेशन, वन गैस ग्रिड, वन नेशन, वन ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क जैसे प्रयासों से भारत का आधारभूत ढांचा आगे बढ़ रहा है।भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को दोगुनी करके 5 ट्रिलियन डॉलर करने का लक्ष्य रखा है।